Narnaul News: नारनौल में बैंक मैनेजर पर रिश्वत मांगने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Desh Rojana
On

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, महेंद्रगढ़ रोड शाखा की मैनेजर गायत्री शर्मा पर एक स्थानीय कारोबारी से बिजनेस लोन की लिमिट बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

Bribe & Mental harrasment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, महेंद्रगढ़ रोड शाखा की मैनेजर गायत्री शर्मा पर एक स्थानीय कारोबारी से बिजनेस लोन की लिमिट बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।
 
Bribe_reuters
 
पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी मैनेजर और उनके कथित रिकवरी एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
धमकी और प्रताड़ना का आरोप
नारनौल के मोहल्ला सिलाखाना निवासी और आजाद चौक पर परचून का व्यापार करने वाले पीड़ित बलजीत पुत्र गजानन्द ने शिकायत में बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से बैंक के सम्मानित ग्राहक हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने पिछले 2 साल से अपनी ओडी लिमिट बढ़वाने के लिए आवेदन किया हुआ था। आरोप है कि बैंक मैनेजर गायत्री शर्मा ने पहले उन पर 1,50,000 रुपये की जबरन बीमा पॉलिसी लेने का दबाव बनाया। जब पीड़ित ने पॉलिसी लेने से मना कर दिया, तो मैनेजर ने काम रोकने की धमकी दी और सीधे 25,000 रुपये की रिश्वत मांग ली। पीड़ित का आरोप है कि रिश्वत न देने पर मैनेजर ने उन्हें 2 साल तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि पीड़ित के कैंसर के ऑपरेशन के बाद बैंक स्टाफ और अन्य ग्राहकों के सामने उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया और अपमानित किया गया।
 
खाली कागजों पर दस्तखत और वसूली एजेंटों का डर
शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने जब इसकी आरटीआई  और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो मैनेजर ने झांसा देकर कोरे  कागजों पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में, लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए दुकान पर 3,500 रुपये की अवैध वसूली भी की गई। हद तो तब हो गई जब पीड़ित को धमकाते हुए कहा गया कि यदि अब काम करवाना है तो 75,000 रुपये रिश्वत देनी होगी, वरना पुराने खाते ब्लॉक कर व्यापार बर्बाद कर दिया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने उन्हें धमकी दी है कि पूरे हरियाणा में उनके रिकवरी एजेंट फैले हैं, जो घर जाकर लोगों को पीटते हैं और वे उन्हें जान से मरवा देंगी।
 
मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को भेजी प्रति
मैनेजर और उनके एजेंटों के इस कथित रवैये से पीड़ित और उनका परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के अलावा डीजीपी हरियाणा, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, जिला उपायुक्त, सेंट्रल बैंक के जोनल अधिकारी और क्षेत्रीय कार्यालय को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर  दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad