Palwal/Hodal News: दिनदहाड़े होडल थाने से चंद कदमों की दूरी पर युवक का अपहरण

हाथ पैर तोड़ जंगल में फेंका, पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह

Desh Rojana
On

मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस थाने के सामने से एक युवक के अपहरण के बाद से शहर के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोग होडल थाने में से फोटो कॉपी करवाने को निकले युवक का दिनदहाड़े थाने से चंद कदमों की दूरी पर अपहरण होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे है।

होडल। मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस थाने के सामने से एक युवक के अपहरण के बाद से शहर के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोग होडल थाने में से फोटो कॉपी करवाने को निकले युवक का दिनदहाड़े थाने से चंद कदमों की दूरी पर अपहरण होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार गांव करमन निवासी चिंटू नामक युवक होडल थाने में किसी मामले की जांच में शामिल होने आया था।

1000702199
अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक

 

जांच में शामिल होने के बाद वह थाने से बाहर आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी करवाने के लिए निकला था तभी घात लगाकर बैठे तीन बाइकों और एक गाड़ी सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने उसे थाने से चंद कदमों की दूरी पर गाड़ी में डालकर अपहरण करके ले गए। थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुए अपहरण की चर्चा शहर में आग की तरह फैल गई और इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी से दिनदहाड़े अपहरण के बाद में बदमाश युवक को गाड़ी में डालकर यूपी के जंगलों में ले गए।  जंहा बदमाशों के साथियों ने हथौड़ा व लोहे के सरिया से युवक के दोनों पैर व हाथों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर मोबाइल फोन व रुपये लूटकर फरार हो गए। अपहरण की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस यूपी-हरियाणा के जंगलों में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची और घायल युवक को बरामद कर होडल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पलवल के लिय रेफर कर दिया।  शहर में लगातार हो रही लूटपाट ,अपहरण व चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

20 सितंबर को हसनपुर चौक से दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन के लूटने के मामले का खुलासा नहीं कर पाई ।मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब पुलिस थाने में कहासुनी के मामले में पुलिस जांच में शामिल होने आए गांव करमन निवासी 22 वर्षीय युवक चिंटू जब अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाने पुलिस थाने से बाहर आया। तभी थाने के बाहर मौके के इंतजार में तीन बाइकों व कार में सवार होकर आए बदमाशों ने बीच बाजार से अपहरण कर फरार हो गए।चिंटू के अपहरण की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन सर्विलांस लगाकर अपहरण हुए युवक चिंटू को यूपी-हरियाणा के जंगलों से घायल अवस्था में बरामद कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित चिंटू ने बताया कि आरोपी बदमाश उसे अपहरण कर बाइक पर ले गए ,कुछ दूरी पर आधा दर्जन बदमाशों ने कार में डालकर गांव के बाहर ले गए जंहा दस-पंद्रह लोगों ने हथौड़े व सरिया से वार कर हाथ व दोनों पैरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की,मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad