Palwal News : प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु स्वागत समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

सरस्वती महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत, उनके आत्मीय परिचय तथा महाविद्यालयीन वातावरण से सहज रूप से जुड़ने के उद्देश्य से उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

सरस्वती महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत, उनके आत्मीय परिचय तथा महाविद्यालयीन वातावरण से सहज रूप से जुड़ने के उद्देश्य से उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। aa

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्राओं के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉo वंदना त्यागी व स्टाफ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रथम वर्ष की छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्या ने छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं प्रतिभा के विकास का महत्वपूर्ण मंच है। स्वागत समारोह के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत, नृत्य, कविता व परिचयात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति भी दी गईl कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागी छात्राओं का परिचय, आत्मविश्वास, मंच-संचालन क्षमता, सामान्य जागरूकता, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व जैसे विभिन्न पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों के बीच रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसके पश्चात् निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। ‘मिस फ्रेशर’ का खिताब चंचल शर्मा (बीए) को प्रदान किया गया। प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता के रूप में क्रमशः मेघना( बीकाम) तथा काजल (बीए) का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, निर्णायक मंडल, छात्राओं एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया l

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad