Narnaul News: जनसमस्याओं का तेज व कारगर हल सुनिश्चित करना प्रशासन का लक्ष्य, डीसी अनुपमा अंजली

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जनसाधारण की समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से रूबरू होकर उनकी निजी और सामूहिक समस्याओं को सुना। इस मौके पर अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।

नारनौल: मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जनसाधारण की समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से रूबरू होकर उनकी निजी और सामूहिक समस्याओं को सुना। इस मौके पर अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 1.32.36 PM
उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे नागरिकों को दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा के अनुरूप समाधान शिविरों के जरिए जनसमस्याओं का तेज व कारगर हल सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर आयोजित करने का मकसद प्रशासन और आमजन के मध्य सीधा संवाद कायम करते हुए एक ही जगह पर समस्याओं का समाधान मुहैया कराना है।
उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देना प्रशासन का दायित्व है। अधिकारी शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता के साथ जवाबदेही भी बनाए रखें। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी डॉ. कविता, राजस्व अधिकारी राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad