Narnaul News: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व आरक्षण के विरोध में सर्व समाज की बैठक आयोजित, आंदोलन तेज करने की रणनीति बनी
सेठ दुलीचंद संघी धर्मशाला पार्क गली में जिला महेंद्रगढ़ स्वर्ण व सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिख सभा के प्रतिनिधि सरदार बलदेव सिंह चहल ने की, जबकि मंच संचालन भूपेश पालीवाल व खेमचंद शर्मा ने किया।
नारनौल: सेठ दुलीचंद संघी धर्मशाला पार्क गली में जिला महेंद्रगढ़ स्वर्ण व सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिख सभा के प्रतिनिधि सरदार बलदेव सिंह चहल ने की, जबकि मंच संचालन भूपेश पालीवाल व खेमचंद शर्मा ने किया। बैठक में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध में जारी आंदोलन को और मजबूत व सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मधु चौहान कटकई ने कहा कि अपने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे अंतिम सांस तक इस लड़ाई को लड़ेंगी।

एडवोकेट दिनेश राजपूत ने आंदोलन में संख्या बल बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. धीरज शर्मा व रामानंद शर्मा ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए हर गांव व घर तक पहुंचा जाएगा और आने वाले समय में समाज विरोधी ताकतों का एकजुट होकर विरोध किया जाएगा। बैठक में संजय गर्ग, महेंद्र कौशिक, राकेश कौशिक, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, डॉ. मामचंद, हेमंत मुनी, सरोज बाला और खेमचंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पैम्फलेट वितरण और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जल्द ही एक विशाल महापंचायत बुलाई जाएगी।
एडवोकेट गोविंद शर्मा व एडवोकेट हेमंत शर्मा ने कहा कि कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए जल्द ही राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं नवीन पाराशर ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल शांडिल्य, कमल वशिष्ठ, गौरव हल्दिया, विजेंद्र, जगमोहन, सत्यवीर, जितेंद्र, गोविंद कुमार, रामस्वरूप, रामेश्वर, रेणु शर्मा, विजय कुमार अटेली, राम छक्कड़, गोपाल कृष्ण शास्त्री, मलखान सिंह, राधेश्याम व अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



