Rewari News: रेवाड़ी पुलिस ने देह व्यापार को लेकर दो होटलों पर मारी रेड

एएसपी दीपिका अग्रवाल और डीएसपी संजीव बल्हारा भी रहे टीम के साथ

Desh Rojana
On

जिले के दो थानों की पुलिस ने एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व और डीएसपी संजीव बल्हारा के मार्गदर्शन में अनैतिक कार्य और देह व्यापार की सूचनाएं मिलने के बाद दो होटलों, बिठवाना के पास रॉक लैंड और महेंद्रगढ़ रोड़ के पास एसआरपी होटल में रेड मारी। 

रेवाड़ी: जिले के दो थानों की पुलिस ने एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व और डीएसपी संजीव बल्हारा के मार्गदर्शन में अनैतिक कार्य और देह व्यापार की सूचनाएं मिलने के बाद दो होटलों, बिठवाना के पास रॉक लैंड और महेंद्रगढ़ रोड़ के पास एसआरपी होटल में रेड मारी। 

WhatsApp Image 2026-09-23 at 11.16.25 AM
इन जगहों पर संदिग्ध अवस्था में सात युवती, 4 युवक और एक होटल संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ा। जानकारी के अनुसार इन होटलों में एक होटल थाना रामपुरा थाना क्षेत्र में महेंद्रगढ़ फाटक और सीएसडी कैंटीन के पास एसआरपी और दूसरा बिठवाना के पास रॉक लैंड पर यह रेड हुई, जहां अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के लिए बाहर से युवतियों को बुलाए जाने की सूचना मिली। 

WhatsApp Image 2026-09-23 at 11.16.26 AM
आरोपी युवतियों को अपने साथ ले जाती पुलिस।


जानकारी के मुताबिक आईपीएस एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व और डीएसपी संजीव बल्हारा के मार्गदर्शन में हुई इस कानूनी कार्रवाई के दौरान एक होटल से चार युवतियां और दो युवक हिरासत में लिए गए। जबकि बावल रोड़ पर बिठवाना के पास डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा के नेतृत्व में हुई रॉक लैंड होटल में हुई रेड के दौरान तीन युवतियां और दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है। 

उधर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने बताया कि एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश मिलने के बाद अलग-अलग दो टीमों का बनाकर नकली ग्राहक भेजकर इस पूरे रैकेट का भंडा फोड करने के लिए यह कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस को जहां - जहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलेगी, पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। खास बात यह है कि इस रेड में इनमें से एक होटल के संचालक को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। फिलहाल डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने इस मामले में आरोपियों के कानूनी कार्रवाई जारी होने की बात कही। उधर रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में किसी भी कीमत पर किसी भी गैर कानूनी या अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad