Narnaul News: महेंद्रगढ़ नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम का औचक निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी
स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में कामकाज की व्यवस्था को सुधारने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम योगेश सैनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया, क्योंकि कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ड्यूटी से नदारद पाए गए सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
नारनौल: स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में कामकाज की व्यवस्था को सुधारने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम योगेश सैनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया, क्योंकि कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ड्यूटी से नदारद पाए गए सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एसडीएम योगेश सैनी ने सख्त लहजे में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
.jpeg)
उन्होंने 'राइट टू सर्विस एक्ट' का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने अधिकांश नागरिक सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर लोगों के काम तय समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे। समय पर न आने वाले और फाइलों को लटकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका भवन में स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नपा कार्यालय पूरे शहर का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यहां साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए।

About The Author
संबंधित समाचार



