Gurugram News: राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में पीएफआई के इनोवेशन सेंटर का किया उद्घाटन

उद्योग मंत्री बोले- वैश्विक कंपनियों के निवेश, नवाचार और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा गुरुग्राम

Desh Rojana
On

गुरुग्राम के साइबर सिटी में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. (पीएफआई) के इनोवेशन सेंटर इंडिया का उद्घाटन सोमवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। हरियाणा की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत स्थापित यह पीएफआई का भारत में पहला इनोवेशन सेंटर है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के साइबर सिटी में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. (पीएफआई) के इनोवेशन सेंटर इंडिया का उद्घाटन सोमवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। हरियाणा की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत स्थापित यह पीएफआई का भारत में पहला इनोवेशन सेंटर है।

WhatsApp Image 2026-09-23 at 11.51.31 AM

उद्घाटन अवसर पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि करीब 150 वर्ष पुरानी और फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई द्वारा भारत में अपना पहला इनोवेशन सेंटर गुरुग्राम में स्थापित करना प्रदेश में वैश्विक कंपनियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम वित्तीय सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में मजबूत कारोबारी एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता, अनुकूल औद्योगिक नीतियां और कारोबारी माहौल वैश्विक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीसीसी नीति के तहत कंपनियों को मिलने वाली प्रोत्साहन सुविधाओं को तेज गति से उपलब्ध कराने पर भी सरकार का जोर है।

एआई और आधुनिक तकनीक में बढ़ेंगे अवसर:

राव नरबीर सिंह ने कहा कि पीएफआई का इनोवेशन सेंटर वित्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार तथा उच्च कौशल आधारित कार्यों को गति देने में भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को वैश्विक कंपनियों के साथ काम करने और आधुनिक तकनीक एवं नए कौशल सीखने के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार वैश्विक कंपनियों के निवेश, विस्तार, अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रौद्योगिकी व परिचालन अधिकारी स्कॉट केस, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्मिक एवं अनुभव अधिकारी विक्की वालिया, पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारत प्रमुख प्रवीण गोयल, मानव संसाधन प्रमुख उपासना निश्चल, मुख्य परिचालन अधिकारी डैन स्टीफेंसन और उपाध्यक्ष बिल सिडलोस्की सहित उद्योग विभाग हरियाणा के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad