Narnaul News: 1 अक्टूबर से होगी बाजरे की सरकारी खरीद, 2,900 रुपये तय हुआ एमएसपी, डीसी अनुपमा अंजली
हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले की 6 अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों व आढ़ती संगठन की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद डीसी ने प्रदेश स्तर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और खाद्य मंत्री राजेश नागर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी भाग लिया।
नारनौल: हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले की 6 अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों व आढ़ती संगठन की समीक्षा बैठक ली।

इसके बाद डीसी ने प्रदेश स्तर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और खाद्य मंत्री राजेश नागर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी भाग लिया। डीसी ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले वर्ष से 125 रुपये अधिक है। जिले की नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी और सतनाली मंडी में खरीद प्रक्रिया संपन्न होगी।
खरीद केवल 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की ही होगी, जिस पर जिले के 80,884 किसान 3 लाख एकड़ भूमि के साथ रजिस्टर्ड हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क, मॉइश्चर मीटर, पेयजल, शौचालय, बारदाना व सुरक्षा के लिए तिरपाल के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीते 3 वर्षों में बाजरा खरीद व MSP का ग्राफ:
सीजन 2023-24: MSP ₹2,500 | कुल खरीद: 82,970 मीट्रिक टन
सीजन 2024-25: MSP ₹2,625 | कुल खरीद: 1,10,692 मीट्रिक टन
सीजन 2025-26: MSP ₹2,775 | कुल खरीद: 1,57,316 मीट्रिक टन
सीजन 2026-27: MSP ₹2,900 | (खरीद 1 अक्टूबर से प्रस्तावित)

About The Author
संबंधित समाचार



