Rewari News: रेवाड़ी के सेक्टर-5 में एचएसवीपी ने अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, विरोध के चलते भारी पुलिस बल तैनात

Desh Rojana
On

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने शनिवार को नगर के सेक्टर-5 में बने अतिक्रमणों को बुल्डोजर की मदद से ढहा दिया। इनमें बड़ी संख्या में झुग्गियां भी शामिल हैं।

रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने शनिवार को नगर के सेक्टर-5 में बने अतिक्रमणों को बुल्डोजर की मदद से ढहा दिया। इनमें बड़ी संख्या में झुग्गियां भी शामिल हैं। तोड़फोड़ की इस कार्रवाही का सेक्टर के दुकानदरों ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
30 Rwr Wad 5
रेवाड़ी के सेक्टर-5 में अतिक्रमण को तोड़ते हुए बुल्डोजर।

एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि पिछले काफी समय से सेक्टर-5 में अवैध निर्माण किये जाने की शिकायतें मिल रही थी। यहां बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी भी बना रखी हैं। विभाग ने अतिक्रमण को लेकर नोटिस भी जारी किये थे। आज समस्त अतिक्रमण व झोपड़ियों को तोड़ दिया गया है। यहां के दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने तोड़फोड़ की इस कार्रवाई में भी भेदभाव किया है। उन्होंने दुकानदारों के अतिक्रमण व गरीबों की झुग्गिायों को तोड़ दिया, लेकिन गलत तरीके से बनी हुई रोटरी रसोई को उन्होंने छुआ तक नहीं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad