Gurugram News: दिल्ली के बदमाश का मानेसर में एनकाउंटर

हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर बताए जा रहे बदमाश

Desh Rojana
On

गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के दो बदमाशों का मानेसर में एनकाउंटर किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुए इस एनकाउंटर में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है।

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के दो बदमाशों का मानेसर में एनकाउंटर किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुए इस एनकाउंटर में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है।दोनों ही आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। IMG_20260530_194419
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मानेसर इलाके में दो कुख्यात बदमाश घूम रहे हैं जिस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने मानेसर घाटी में नाकेबंदी की । इतने में रात करीब ढाई बजे सड़क पर आते हुए दो बदमाशों को पुलिस की टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाश पहाड़ी एरिया में भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों को पैरों में गोली लगी और वो वहीं गिर गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
 
कई मामलों में वांटेड
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान करण 24 साल और परवेश 21 साल के रुप में हुई है।  दोनों ही बदमाश दिल्ली के कंझावला इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, मारपीट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं । संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली के कंझावला, मुंडका फायरिंग में वांटेड बदमाश हैं ।
 
बदमाशों ने जमकर की फायरिंग
जानकारी मिली है कि दोनों ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर लगभग 10 राउंड फायरिंग की है जबकि पुलिस ने अपने बचाव में 4-5 राउंड फायरिंग की जिसमें दोनों ही बदमाशों को पैर में एक एक गोली लगी है । पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं । जानकारी के मुताबिक बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कुछ गोलियां पुलिस की गाड़ी में भी लगी है ।
 
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों ही आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । पुलिस टीम दोनों ही आरोपियों के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार करेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad