Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित

Desh Rojana
On

आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान एवं शंका समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन आर्य समाज (सेंट्रल), सैक्टर 15 में किया गया।

आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान एवं शंका समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन आर्य समाज (सेंट्रल), सैक्टर 15 में किया गया। c

कार्यक्रम का आरंभ सुप्रसिद्ध वैदिक भजनोंपदेशक आचार्य सतीश सत्यम के सुमधुर भजनों के साथ हुआ। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर गीतों के माध्यम से युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती एवं अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के सामाजिक योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर राष्ट्रभक्ति का संचार किया। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक आर्य (शिशु रोग विशेषज्ञ, दिल्ली एवं अध्यक्ष, प्रकाशन विभाग, भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा) ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके लोक-कल्याणकारी कार्यों और देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमें साहस, सत्य और अटूट राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है और वर्तमान पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा के महामंत्री सुभाष दुआ ने जोर देते हुए कहा कि अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा और विस्तार के लिए स्वामी दयानन्द व स्वामी श्रद्धानंद से प्रेरणा लेते हुए हमें शुद्धि आंदोलन की तरह निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के प्राचार्य आचार्य ऋषिपाल ने की। इस गरिमापूर्ण समारोह में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को ऐतिहासिक और सफलतम बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) के तत्कालीन प्रधान आचार्य ऋषिपाल, महामंत्री योगेंद्र फोर, कोषाध्यक्ष सतीष कौशिक और आर्य केन्द्रीय सभा (पंजीकृत) के तत्कालीन प्रधान पी के मित्तल, महामंत्री दयानन्द सेठी व कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, और ओम योग संस्थान (पाली) के महामंत्री डॉ. संदीप आर्य को अभिनन्दन पत्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विनय आर्य ने आह्वान किया कि हमें अब केवल आर्य समाज के दायरे तक सीमित नहीं रहना है। हमें आर्य समाज से बाहर निकलकर व्यापक समाज में अपने मूल सनातन धर्म और समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था और मंच संचालन का दायित्व महामंत्री जितेंद्र सरल ने बखूबी निभाया। समारोह के समापन पर संस्था के प्रधान देवबंधु आर्य ने मुख्य अतिथि, आमंत्रित प्रबुद्ध विद्वानों और भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग के कारण ही यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो सका है। इस अवसर पर कर्मचंद शास्त्री, नन्दलाल कालरा, डॉo संदीप आर्य, संजय सेतिया, वसु मित्र सत्यार्थी, संजय खट्टर आर्य, सत्य प्रकाश अरोड़ा, मदन लाल तनेजा, निष्ठाकार आर्य, आनन्द महता, विमला ग्रोवर, रुक्मणि टुटेजा, ऊषा चितकारा, सुषमा वधवा तथा विभिन्न आर्य समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।