Ferozepur Jirkha News:प्लास्टिक दाने से भरे कैंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

अलीपुर तिगरा में खड़े वाहन से उठी लपटों ने आसपास के घरों को भी लिया चपेट में।

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिगरा में रविवार की दोपहर प्लास्टिक दाने से भरे एक कैंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिगरा में रविवार की दोपहर प्लास्टिक दाने से भरे एक कैंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कैंटर के साथ-साथ आसपास रखा गरीब परिवारों का घरेलू सामान, ईंधन, लकड़ियां, भूसे का छप्पर और कच्चा फूस का घर भी जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।IMG_20260524_193401
जानकारी के अनुसार कैंटर चालक मुंबई से गाजियाबाद जा रहा था। रास्ते में वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव अलीपुर तिगरा पहुंचा था। चालक ने गर्मी ज्यादा होने के चलते कैंटर को करीब ढाई बजे अलीपुर तिगरा में अपने रिश्तेदारों के घर के पास खड़ा किया और रिश्तेदारों के यहां खाना खाने चला गया। इसी दौरान अचानक लोगों ने कैंटर से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
पीड़ित यूसुफ ने बताया कि उसका जीजा इकबाल कैंटर लेकर मुंबई से गाजियाबाद जा रहा था। गांव में कुछ देर रुकने के दौरान अचानक वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कैंटर में प्लास्टिक दाना, मच्छरों की अगरबत्ती और अन्य सामान लदा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का काफी नुकसान हुआ है और सरकार से मुआवजा की मांग की है। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad