Kurukshetra/Pehowa News: बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, बकाया बिल तुरंत जमा कराएं उपभोक्ता: एसडीओ प्रिंस

Desh Rojana
On

बिजली विभाग के एसडीओ प्रिंस बुरा ने कहा कि चोरी रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक महीने के दौरान 50 के लगभग चोरी के मामले पकड़े गए हैं।

पिहोवा: बिजली विभाग के एसडीओ प्रिंस बुरा ने कहा कि चोरी रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक महीने के दौरान 50 के लगभग चोरी के मामले पकड़े गए हैं। जिन पर 15 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। एसडीओ प्रिंस ने कहा कि जिन लोगों के बिजली के बिल बकाया है। उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।

1002900474

बिल भरने के लिए अब यूपीआई, नेट बैंकिंग सहित कई तरह के डिजिटल प्लेटफार्म निगम की ओर से उपभोक्ताओं के फोन पर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि 3000 से अधिक के ट्यूबवेल के बिल और 5000 से अधिक घरेलू बकाया बिल वाले उपभोक्ता तुरंत अपना बिजली बिलों का भुगतान करें। जो लोग समय पर बिल नहीं भरेंगे उनकी सूची तैयार करके नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

प्रिंस बुरा ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाला व्यक्ति आम ईमानदार उपभोक्ताओं के हिस्से की बिजली को चोरी से प्रयोग करके उन्हें भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे लोगों की जानकारी विभाग को दें और अपना बकाया बिल समय पर जमा कराएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad