Gurugram News:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन
मंत्री नरबीर ने पात्र लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के दिए अधिकारियों को निर्देश
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारंभ किया।
गुरुग्राम: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा मेले में पहुंचे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। इस दौरान परिवार पहचान पत्र कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी मौजूद रहे।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इन मेलों के जरिए पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 'अंत्योदय' के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार केवल सहायता प्राप्त करने वाले न रहें, बल्कि उन्हें ऐसा अवसर मिले जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाते हैं, क्योंकि यहां विभिन्न विभाग, बैंक और संबंधित संस्थाएं एक ही मंच पर उपलब्ध रहती हैं। इससे लाभार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, पंजीकरण तथा योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाता है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



