Palwal News : रोटरी क्लब पलवल संस्कार एवं भारत विकास परिषद द्वारा वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

Desh Rojana
On

महाराजा अग्रसेन भवन, दिल्ली–मथुरा रोड, ग्राम अल्हापुर, पलवल में रोटरी क्लब पलवल संस्कार एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

पलवल। महाराजा अग्रसेन भवन, दिल्ली–मथुरा रोड, ग्राम अल्हापुर, पलवल में रोटरी क्लब पलवल संस्कार एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पलवल के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के बॉटल पाम, नीम, अशोक, मोहगनी, जामुन, हरसिंगार, मोगरा सहित अनेक पौधों का रोपण किया गया। bbइस अवसर पर रोटरी क्लब पलवल संस्कार की ओर से अध्यक्ष रचित सिंघला, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, पीपी राजीव गोयल, पीपी योगेंद्र गोयल, अमन पटेल, अभिषेक सिंघला, पंकज बंसल, सृष्टि सिंघला, मोना गोयल, लक्ष्मी गोयल एवं शेफाली सिंघला उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद की ओर से अध्यक्ष रविदत्त शर्मा,  सतीश कौशिक, राजेंद्र बंसल, भगवत सिंघला, हेम मंगला, सुनील दत्त ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से अनिल मोहन मंगला एवं स्वतंत्र गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुकेश सिंघला एवं तरुण गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रविदत्त शर्मा एवं अनिल मोहन मंगला ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की पूरे वर्ष नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करेंगे, ताकि वे स्वस्थ एवं विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। रोटरी क्लब पलवल संस्कार के अध्यक्ष रचित सिंघला ने कहा कि "महाराजा अग्रसेन भवन को हराभरा एवं सुंदर बनाने के लिए भविष्य में जब भी आवश्यकता होगी, रोटरी क्लब पलवल संस्कार हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।" सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस अभियान को सफल बनाया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad