Faridabad News : दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 20 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया
नशे से रहो दूर, जीवन जियो भरपूर अभियान दौड प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजेंद्र नेहरा प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा सरकार के द्वारा किया गया
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सैट एपीजे स्कूल बल्लभगढ़ और सत्या स्प्रोर्टस फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सैक्टर 66 आई एम टी पुलिस थाना रोड पर आयोजित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सैट एपीजे स्कूल बल्लभगढ़ और सत्या स्प्रोर्टस फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सैक्टर 66 आई एम टी पुलिस थाना रोड पर आयोजित किया गया। 
नशे से रहो दूर, जीवन जियो भरपूर दौड प्रतियोगिता में जिले से लगभग 20 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर पदक विजेता बनने का कार्य किया और आयोजन कमेटी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को निशुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ टी शर्ट और भरपूर जलपान सुविधा प्रदान की गई और पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिजेंद्र नेहरा प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा सरकार, सुन्दर लांबा अधिवक्ता चंदावली,राव नरवीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी मलेरना, नेत्रपाल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी बल्लभगढ़, सुरेश आर एस एस सह संयोजक बल्लभगढ,सुभाष खेल प्रशिक्षक मोहना,नरेश खेल प्रशिक्षक गडखेडा, खेल प्रशिक्षक मांगे राम छाबडी मंधावली,प्रिस खेल प्रशिक्षक साहुपुरा,अजय रानी वरिष्ठ समाजसेविका, दुष्यंत धनखड मच्छगर कार्यकर्ता समाज सेवा,एस के शर्मा प्रिंसिपल सैंट ए पी जे स्कूल बल्लभगढ़, राजेश टोंगर मच्छगर समाजसेवी, विश्वजीत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट,नकुल धनखड नेशनल एथलीट और सतीश गर्ग एवं अशोक कुमार जैनिथ अस्पताल बल्लभगढ़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिजेंद्र नेहरा, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि "खेल ही नशे की सबसे बड़ी दवा है। जब युवा मैदान में पसीना बहाएगा तो नशे के लिए उसके पास समय ही नहीं बचेगा।"
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव में खेल के मैदान और स्टेडियम को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि युवा खेलों से जुड़ें और स्वस्थ जीवन जिएं। सुंदर लांबा अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने खिलाड़ियों से अपील की आप दौड़ कर नशे को हराने का संदेश दो। माता-पिता का नाम रोशन करो, देश का नाम रोशन करो। नशा आपके सपनों को तोड़ता है, जबकि खेल आपको उड़ान देता है।" सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, अध्यापक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ शपथ ली।
प्रतियोगिता के सफल समापन समारोह पर समीर कंसल और गौरव गोयल अपोलो केयर अस्पताल सराय फरीदाबाद ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर का एथलीट खिलाडी बनने की शुभकामनाएं दी। नशे से रहो दूर,जीवन जियो भरपूर अभियान दौड़ प्रतियोगिता में एस डी स्कूल मोहना,एम बी एल स्कूल अटाली, संस्कृति कान्वेंट स्कूल मंधावली तिगांव, गीता पब्लिक स्कूल मच्छगर,कला मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहुपुरा,सैंट ए पी जे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल मच्छगर,दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल असावटी इत्यादि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बहु संख्या में भाग लिया। जैनिथ अस्पताल बल्लभगढ़ और अपोलो केयर अस्पताल सराय फरीदाबाद की मैडिकल टीम ने खिलाड़ियों की सुविधा हेतु मैडिकल सुविधाएं प्रदान की गईं।




