Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के दो युवकों की मौत

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल देख घर लौट रहे थे दोनों

Desh Rojana
On

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से लेन बदलने के बाद एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही आई-10 कार उसमें भिड़ गई।

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से लेन बदलने के बाद एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही आई-10 कार उसमें भिड़ गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
 
IMG_20260721_202611
 
इस हादसे में एक युवती घायल है। घटना सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में सोमवार को प्रेरणा सोसायटी के पास की है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र के वाणी विहार निवासी दीपांक मलिक, विजय विहार निवासी सक्षम सचदेवा के रूप में की गई। दोनों की उम्र करीब 20-21 साल है। कार में सवार तीसरी युवती वाणी विहार निवासी प्रगति वशिष्ठ घायल हैं और उनका इलाज द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल में चल रहा है।
 
IMG_20260721_202637
रिश्तेदार मोहित सचदेवा ने सेक्टर 93 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात उनके मामा के बेटे दीपांक अपने दोस्त सक्षम व प्रगति के साथ आई-10 कार से गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित एक क्लब में फुटबाल विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए आए थे।
यहां क्लब में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। जब सुबह ये लोग वापस दिल्ली जा रहे थे, तब द्वारका एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कार सक्षम सचदेवा चला रहे थे। यहां क्लब में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। जब सुबह ये लोग वापस दिल्ली जा रहे थे, तब द्वारका एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कार सक्षम सचदेवा चला रहे थे। सुबह करीब छह बजे परेना टावर के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर सामने चल रहे एक ट्रक ने तेज गति से लेन बदलकर गाड़ी के आगे ब्रेक लगा दिए। इससे इनकी कार ट्रक में जा घुसी।
 
IMG_20260721_202546
 
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग तीनों को द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने दीपांक और सक्षम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया।
सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही ट्रक की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार ने बताया कि दीपांक मलिक पानीपत के एक कालेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहे थे। वह तीसरे ईयर में पढ़ रहे थे। वहीं इनके दोस्त सक्षम सचदेवा इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। प्रगति भी सक्षम के साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad