Rewari News: थाना सदर पुलिस ने पकड़ी 150 पेटी अवैध शराब

टाटा कैरी गाड़ी जब्त, आरोपी चालक भी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने पटौदी रोड़ स्थित डबल फाटक के पास घेराबंदी कर टाटा कैरी गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है। 

रेवाड़ी: अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने पटौदी रोड़ स्थित डबल फाटक के पास घेराबंदी कर टाटा कैरी गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.58.36 PM
आरोपी और वाहन।



गोकलगढ़ से पटौदी की तरफ जा रही थी शराब की यह खेप:  जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जुलाई को पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव गोकलगढ़ की ओर से एक टाटा कैरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर पटौदी की ओर जाने वाली है। इस सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए थाना सदर पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए पटौदी रोड डबल फाटक के पास तुरंत नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान गांव गोकलगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध टाटा कैरी गाड़ी के चालक ने जैसे ही पुलिस नाके को देखा, तो उसने घबराकर गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया। गाड़ी रुकवाकर जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तरे के रूप में बताई। 
जब पुलिस टीम ने टाटा कैरी गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 150 पेटी (अंग्रेजी, देशी व बीयर) अवैध शराब बरामद हुई: जिनमें 90 पेटी अवैध देशी शराब, 25 पेटी अंग्रेजी शराब व 35 पेटी बीयर बरामद हुई। जब आरोपी विकास उर्फ तरे से शराब से संबंधित परमिट या वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा। इसके बाद थाना सदर रेवाड़ी में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad