Narnaul News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम और डीएसपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
महेंद्रगढ़ के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में एसडीएम और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
नारनौल: महेंद्रगढ़ के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में एसडीएम और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय और पुलिस प्रशासन लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता। उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों प्रशासन आम लोगों के मामलों में निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने कहा कि उक्त दोनों प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष न्याय का भरोसा नहीं दिलाया जाता तब तक उनका अदालातों से बहिष्कार रहेगा। बार एसोसिएशन का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए नारनौल और कनीना बार एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा।
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने आज यह निर्णय लिया है कि अगर कोई अधिवकता किसी पुलिस कर्मचारी को अपने चेंबर में बुलाता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



