Palwal News : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं

जनता की समस्याओं का होना चाहिए प्रभावी और समयबद्ध समाधान : उपायुक्त

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल ‘होगा हर समस्या का समाधान’ के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पलवल। हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल ‘होगा हर समस्या का समाधान’ के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का एक ही स्थान पर निवारण करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। aa

उपायुक्त डा. छिल्लर ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकल्याणकारी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ते। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का परिचय दें तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जन विश्वास को मजबूत करने और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad