Narnaul News: जिला महेंद्रगढ़ पुलिस ने 117 अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों को पकड़ा
पुलिस ने 53 पीओ व बेल जंपर को भी पकड़ा
महेंद्रगढ़ पुलिस ने वर्ष-2026 में 1 अप्रैल से अब तक 117 अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जघन्य अपराधों की वारदातों का खुलासा करते हुए उनमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों को सुलझाया है। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार, हत्या व हत्या के प्रयास संबंधित अपराधों के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा करते हुए पर्दाफाश किया।
नारनौल: महेंद्रगढ़ पुलिस ने वर्ष-2026 में 1 अप्रैल से अब तक 117 अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जघन्य अपराधों की वारदातों का खुलासा करते हुए उनमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों को सुलझाया है। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार, हत्या व हत्या के प्रयास संबंधित अपराधों के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा करते हुए पर्दाफाश किया। पुलिस द्वारा पारदी गैंग के 7 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक के कुशल मार्गदर्शन एवम् नेतृत्व में 1 अप्रैल 2026 से अब तक महेंद्रगढ़ पुलिस की टीमों ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 24 मामलों में 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलोग्राम 294 ग्राम गांजा, 9 ग्राम 840 मिलीग्राम स्मैक, 115 किलोग्राम 140 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की), 67 ग्राम अफीम, 184 ग्राम 110 मिलीग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 2,436 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत 23 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1124.25 बोतल अवैध शराब, 174.5 बोतल अंग्रेजी शराब, 68.5 बोतल बीयर, 8 लीटर 250 मिली लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 30 लीटर 200 मिली लीटर लाहन बरामद किया गया। शस्त्र अधिनियम के तहत 10 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे, 6 देसी पिस्टल, 16 कारतूस, 1 तलवार तथा 1 जेली (विस्फोटक पदार्थ) बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के तहत 7 मामलों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 63,790 की नकद जुआ राशि बरामद की गई।
इसके साथ ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया, पारदी गैंग ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इस गैंग के खिलाफ विभिन्न जिलों, राज्यों में हत्या, लूट, गृहभेदन, चोरी की वारदातों के तहत काफी मामले दर्ज थे। पुलिस ने न्यायालय द्वारा घोषित 52 उद्घोषित अपराधियों तथा 1 बेल जंपर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अप्रैल से अब तक हत्या के सभी 11 तथा हत्या के प्रयास के सभी 7 मामलों का 100 प्रतिशत सफल निस्तारण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाने में सफलता प्राप्त की है।
इसके अतिरिक्त, महेंद्रगढ़ पुलिस ने संपत्ति चोरी के मामलों का प्रभावी अनावरण करते हुए लगभग 40 प्रतिशत संपत्ति बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं मोटर वाहन चोरी के मामलों में त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 84 प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित कर पीड़ितों को उनकी संपत्ति वापस दिलाई है। पुलिस अधीक्षक दीपक ने आमजन से अपील की है कि अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

About The Author
संबंधित समाचार



