Palwal/Hathin News: जिला समाधान शिविर में पहुंचा नहरी पानी चोरी का मुद्दा ,सिंचाई विभाग ने की कार्यवाही

Desh Rojana
On

गुरुग्राम नहर से पानी चोरी का मुद्दा जिला समाधान शिविर में पहुंचा। छांयसा गांव के पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह ने  जिला समाधान शिविर में कहा है कि नहर से करोड़ों रुपए मूल्य का पानी चोरी किया जा रहा है। 

हथीन: गुरुग्राम नहर से पानी चोरी का मुद्दा जिला समाधान शिविर में पहुंचा। छांयसा गांव के पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह ने  जिला समाधान शिविर में कहा है कि नहर से करोड़ों रुपए मूल्य का पानी चोरी किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद चोरी पर अंकुश नही लग रही है। पानी चोरी के चलते 15 हजार एकड़ कृषि भूमि में सेम की समस्या बन गई है। कृषि उत्पादन बन्द हो गया है।

शिकायत को जिला के अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनन्द ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब कर पानी चोरी रोकने के लिए आवश्यक एवं कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 12.26.00 AM
हथीन सिंचाई विभाग ने पानी चोरी के लिए लगाए गए पाइपों को जब्त किया

 

जिला अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनन्द के निर्देशों पर  सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित चौहान ने स्टाफ लेकर नहर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान  जेसीबी के माध्यम से पानी चोरी के लिए लगाए गए पाइपों को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया। 70 से अधिक अवैध पाइप हटाए गए।

एसडीओ अंकित चौहान ने बताया कि नहर पटवारी के माध्यम से सर्वेक्षण कराकर पानी चोरी करने वालों के नामों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नियमानुसार अवैध कटों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad