Faridabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के केवल तीन दिन शेष

रविवार को भी भरे और जमा होंगे एन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाता उठाएं सुविधा का लाभ : उपायुक्त आयुष सिन्हा

Desh Rojana
On

जिला फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी जिला में 14 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम तीन दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटलाइजेशन पर जोर देते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि अंतिम तीन दिनों में कार्य में और अधिक तेजी लाकर विशेष गहन पुनरीक्षण को पूरा करें।

फरीदाबाद: जिला फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी जिला में 14 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम तीन दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटलाइजेशन पर जोर देते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि अंतिम तीन दिनों में कार्य में और अधिक तेजी लाकर विशेष गहन पुनरीक्षण को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 जुलाई रविवार के दिन भी गणना प्रपत्र भरे और जमा किए जाएंगे।

Ayush Sinha 1

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार घर-घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करना सुनिश्चित करें। बीएलओ रविवार को विशेष रूप से घर-घर संपर्क बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करें और मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करते हुए एसआईआर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।

एसआईआर-2026 अभियान अंतिम चरण में, मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने की अपील
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की कि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, मंगलवार निर्धारित है, फिर भी अंतिम दिनों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है। अंतिम समय में तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (बीएलए-1 और बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटा हो, किसी मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसकी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका समाधान किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad