Nuh Mewat News: एससी-एसटी एक्ट के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी : एसडीएम

पुलिस विभाग एससी-एसटी एक्ट के सभी मामलों की जानकारी जिला कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करे

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम की अध्यक्षता में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। 

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम की अध्यक्षता में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में की जा रही कार्रवाई तथा पीड़ितों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.24.17 PM
एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम की अध्यक्षता में एससी-एसटी एक्ट के मामलों की समीक्षा के लिए आयोजित त्रैमासिक बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य।


उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले सभी मामलों की जानकारी जिला कल्याण अधिकारी को समयबद्ध तरीके से भेजना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को नियमानुसार सहायता एवं राहत प्रदान करने की कार्रवाई समय पर की जा सके।
एसडीएम ने संबंधित अटॉर्नी को निर्देश दिए कि एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, संजय कुमार, धर्मवीर सिंह, लक्ष्मण, मोहम्मदी साहिना खातून, इस्लामुद्दीन सहित अन्य गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad