Rewari News: अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश अनुसार जिला पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गत 15 जुलाई को थाना धारुहेडा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

रेवाड़ी:  एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश अनुसार जिला पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गत 15 जुलाई को थाना धारुहेडा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों की पहचान यूपी के जिला प्रतापगढ़ के गांव गुलाम का पुर्वा हाल किरायेदार बास रोड धारूहेड़ा निवासी कर्ण सिंह व बिहार के जिला शेखपुरा के गांव गिरिण्डा हाल किरायेदार बास रोड धारूहेड़ा निवासी शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 992 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।

WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.20.03 PM
जांचकर्ता ने बताया कि गत 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी की कर्ण सिंह गांव गुलाम का पुर्वा जिला प्रतापगढ युपी व शिवम निवासी गांव गिरिण्डा जिला शेखपुरा बिहार हाल किरायेदार बास रोड धारुहेडा, जो नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बेचने का काम करते हैं जो वह आज अपनी बाईक पर बैठकर गांजा बेचने के लिए पार्शवनाथ सिटी धारूहेड़ा की तरफ आ रहे है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम कर्ण सिंह गांव गुलाम का पुर्वा जिला प्रतापगढ युपी हाल किरायेदार बास रोड धारुहेडा व शिवम निवासी गांव गिरिण्डा जिला शेखपुरा बिहार हाल किरायेदार बास रोड धारुहेडा बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 992 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कर्ण सिंह व शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad