Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पौधारोपण से किया। भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे एवं शीतल जल की छबील लगाई गई जिसमें रियूजेबल ग्लासों में सेवा देकर स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
सुशासन और लोककल्याण की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती उपलक्ष्य पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा श्रीशिव मंदिर बघेल धर्मशाला, वार्ड- पांच में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पौधारोपण से किया। भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे एवं शीतल जल की छबील लगाई गई जिसमें रियूजेबल ग्लासों में सेवा देकर स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का संदेश दिया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में नारी उत्थान, शिक्षा, मंदिर, जल स्रोतों, बाग- बगीचे, धर्मशालाओं आदि का निर्माण कराया, वृक्ष लगवाए। ऐसे महान वीरांगनाओं व महापुरुषों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इनकी जयंती पर हमारा कर्तव्य है कि धरती को हरा-भरा रखने, जल बचाने एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर जाएं। संस्था ने उपस्थित सभी को स्वच्छता, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ- जीवन पाओ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी सुरेश कुमार ठेकेदार गाँव लिखी निवासी ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए स्नेह व सहयोग सेवा की भावना जागरूक करने वाला बताया। ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी से अपने घरों में पक्षियों के लिए पानी रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने, नशामुक्ति, जलबचाने की अपील की। इस अवसर पर मास्टर थानसिंह, सुरेश ठेकेदार, अमरपाल, देव, परवीन फौजी, जीतू, प्रिंस, योगेश, गौरव, कौशल आदि सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी बच्चे व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



