Rewari news: जिले में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चलाया गया विशेष सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन और डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोसली क्षेत्र में थाना प्रभारी और सीआईए इंचार्ज कोसली ने संयुक्त टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे स्टेशन व सालावास रोड पर झुगी झोपड़ियां और हुडा कॉलोनी में झुगी झोपड़ियों और कान्हडवास रोड़ पर झुगी झोपड़ियों, ईट भट्टो व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन और डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोसली क्षेत्र में थाना प्रभारी और सीआईए इंचार्ज कोसली ने संयुक्त टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे स्टेशन व सालावास रोड पर झुगी झोपड़ियां और हुडा कॉलोनी में झुगी झोपड़ियों और कान्हडवास रोड़ पर झुगी झोपड़ियों, ईट भट्टो व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इन जगहों पर रहने वाले बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
एसपी की अपील : एसपी हेमेंद्र कुमार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है इनमें से कोई अपराधी हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।




