Nuh mewat news: नूंह पुलिस ने तीन मामलों में 16 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा गोकशी और गो-तस्करी पर लगाम लगाते हुए लगातार कार्रवाई कर शुक्रवार 22 मई को जिले में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 16 गोवंश को मुक्त कराया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

नूंह: जिला पुलिस द्वारा गोकशी और गो-तस्करी पर लगाम लगाते हुए लगातार कार्रवाई कर शुक्रवार 22 मई को जिले में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 16 गोवंश को मुक्त कराया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ तावड़ू ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गाय तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया। इस संबंध में थाना सदर तावड़ू में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र सतीश कुमार व दीपक पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी बास लांबी थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई । 

WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.10.36 PM
इसके साथ साथ पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने आरोपी महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी नंगाली साब पूंछ, थाना पूंछ, जिला पूंछ, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया। इस आरोपी के कब्जे से ट्रक  तथा 13 गौधन बरामद किए गए। इस संबंध में नूंह सदर थाना पुलिस ने  मामला दर्ज किया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
वहीं गांव सिंगार के जंगलों में हाजीपुर गोहिता वाली पहाड़ी क्षेत्र में गोवध की नीयत से छोड़ी गई गायों को बिछोर थाना की पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर गौशाला भिजवाने की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा मामलें में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गोकशी, गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा गोवंश संरक्षण के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad