Nuhmewat News: मेवात की बेटी विधि ने सीबीएसई परीक्षा में किया जिला टॉप

फिरोजपुर झिरका के रनियाला स्कूल की छात्रा ने सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को पछाड़कर बढ़ाया नूंह का मान।

Desh Rojana
On

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं में रनियाला गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रनियाला की छात्रा विधि ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

फिरोजपुर झिरका। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं में रनियाला गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रनियाला की छात्रा विधि ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विधि ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए नूंह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।IMG-20260517-WA0001
विधि की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसे सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रा की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को उसकी सफलता का मुख्य आधार माना जा रहा है। विधि के पिता ललित ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और सम्मान का क्षण है। उन्होंने बताया कि विधि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और उसने कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने अपनी बाइट में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन के कारण लगातार बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि विधि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और इससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।
विद्यालय के अध्यापक सरफराज नवाज ने बताया कि इस स्कूल के कई विद्यार्थी आज उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं। विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण को देखते हुए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का यहां दाखिला करा रहे हैं। विधि मेवात की गौरव है, छात्रा की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे मेवात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। 
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यूसुफ, अकील, पूनम, आसिफ, सविता, मधु, मीनाक्षी, सहाबूदीन, जितेन्द्र, साहिद ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।