Nuh Mewat News: गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने कि मांग को लेकर नूंह बार के प्रधान मकसूद ख़ान और अधिवक्ताओं आनन्द यादव , कौशल सिंह , तरुण तंवर, विकाश छौंकर, सार्थी चौधरी श, राजेश संगेल, जुल्फिकार ने मिलकर प्रधानमंत्री को उपायुक्त नूंह के माध्यम से ज्ञापन दिया। इस मौके पर नूंह बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला सचिवालय में उपायुक्त को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
नूंह: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने कि मांग को लेकर नूंह बार के प्रधान मकसूद ख़ान और अधिवक्ताओं आनन्द यादव , कौशल सिंह , तरुण तंवर, विकाश छौंकर, सार्थी चौधरी श, राजेश संगेल, जुल्फिकार ने मिलकर प्रधानमंत्री को उपायुक्त नूंह के माध्यम से ज्ञापन दिया। इस मौके पर नूंह बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला सचिवालय में उपायुक्त को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में कहा गया कि गाय सनातन धर्म, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार है। गौ के दूध, दही, घी से पोषण मिलता है, वहीं गोबर-गौमूत्र से जैविक खेती और पंचगव्य औषधियां तैयार होती हैं। ऐसे में गाय को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए।
ज्ञापन में की गईं प्रमुख मांगें में गौ माता को संवैधानिक रूप से 'राष्ट्र माता' घोषित किया जाए। देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए एक समान कठोर कानून बनाया जाए। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कर चारे-पानी की स्थायी व्यवस्था हो। गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया जाए।
इस दौरान नूंह बार के प्रधान मकसूद ख़ान ने कहा कि जिस प्रकार तिरंगा राष्ट्र ध्वज और मोर राष्ट्रीय पक्षी है, उसी प्रकार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना करोड़ों देशवासियों की भावना है। सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने 'गौ माता-राष्ट्र माता' व 'गौ हत्या बंद करो' के नारे भी लगाए। डीसी ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।




