Nuhmewat News: दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें जिलावासी : उपायुक्त अखिल पिलानी

लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, बच्चों व बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अखिल पिलानी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

नूंह: उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अखिल पिलानी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए नागरिक सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
उपायुक्त ने बताया कि धूप में अधिक समय तक रहने वाले लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से परहेज करें तथा स्थानीय मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।Akhila Pilani DC Nuh
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को कपड़े, टोपी अथवा छतरी से ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। शरीर को तरोताजा रखने के लिए लस्सी, नींबू पानी तथा अन्य घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें। खेत-खलिहान या खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोग समय-समय पर पेड़ अथवा छायादार स्थान पर विश्राम अवश्य करें।
अखिल पिलानी ने कहा कि छोटे बच्चों को किसी भी स्थिति में बंद वाहन में अकेला छोड़कर न जाएं, क्योंकि इससे उन्हें लू लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नंगे पांव बाहर निकलने से बचें और अपने पास हाथ का पंखा अथवा अन्य राहत सामग्री रखें।
उपायुक्त ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंक फूड से दूरी बनाकर ताजे फल, सलाद और घर का बना भोजन ही सेवन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को चक्कर आना, उल्टी, घबराहट, तेज सिर दर्द, सीने में दर्द अथवा सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
*अपने जानवरों का हीट वेव से कैसे बचाव करें : उपायुक्त*
 
 उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे, अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, कुत्ते को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सडक़, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad