Kaithal News: थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 89 लाख 13 हजार की धोखाधड़ी मामले में आरोपी काबू
3 आरोपी पहले गिरफ्तार
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मॉडल टाउन कैथल निवासी सुधीर शर्मा की शिकायत अनुसार उसकी अनाज मंडी कैथल में आढ़त की दुकान है। दिसंबर 2024 में उसकी मुलाकात अजय शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम नामक कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। जिसने स्वयं को कंपनी का टीम लीडर बताते हुए मोटे मुनाफे का लालच दिया और कहा कि कंपनी में निवेश करने पर 6 से 10 प्रतिशत मासिक लाभ मिलेगा तथा जरूरत पड़ने पर मूल राशि भी वापस कर दी जाएगी। उसको कंपनी की प्रेजेंटेशन, मोबाइल एप और सेमिनारों के माध्यम से विश्वास में लिया। इसके बाद उसे व उसके परिचितों को कालका, यमुनानगर, पिंजौर व अन्य स्थानों पर आयोजित सेमिनारों में ले जाया गया, जहां विदेशी टूर, भारी कमीशन और बड़े मुनाफे का लालच देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। योजनाबद्ध तरीके से उससे अलग-अलग तिथियों में कुल 89 लाख 13 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। नकद राशि लेने के अलावा विभिन्न बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर करवाए गए। शुरुआती दौर में विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों उसको ढाई लाख रुपये नकद मुनाफे के रूप में भी दिए। अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। दिसंबर 2025 में कालका स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में आरोपियों ने साफ कहा कि निवेश की गई राशि केवल हर महीने दो प्रतिशत किस्तों में ही लौटाई जाएगी। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही तीन आरोपियों अमित खेड़ा, हरनेक सिंह तथा रमेश दत्ता को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपी विनय गुप्ता भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



