Rewari/Bawal: सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगा राजकीय महाविद्यालय बावल : विधायक डा. कृष्ण कुमार
- विधायक डा. कृष्ण कुमार ने मेडिकल की चल रही कक्षाओं का किया निरीक्षण
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में संचालित राजकीय महाविद्यालय की मेडिकल कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
रेवाड़ी/बावल: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में संचालित राजकीय महाविद्यालय की मेडिकल कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि बावल क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल सहित अन्य संकाय की सीटें बढ़ाने और नॉन मेडिकल संकाय शुरू करवाने के लिए वे जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित कक्षाओं को जल्द ही राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और शिक्षा के स्तर को और अधिक ऊंचा उठाया जाएगा। बावल विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर बावल मंडल प्रधान रमेश लोर झाबुआ, एडवोकेट निहाल सिंह चौकन और घनश्याम बागड़ी आदि मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



