बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल ने हरियाणा में लहराया सफलता का परचम।

Desh Rojana
On

बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे हरियाणा में स्कूल और जिले का नाम गौरवान्वित किया। स्कूल के होनहार छात्र नवनीत ने 98.4% अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में 6वीं रैंक तथा पलवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

पलवल: बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे हरियाणा में स्कूल और जिले का नाम गौरवान्वित किया। स्कूल के होनहार छात्र नवनीत ने 98.4% अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में 6वीं रैंक तथा पलवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। नवनीत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।BK 2
वहीं विद्यालय की छात्राएं दीप्ति और जानवी ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि भूमि ने 97.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का इस वर्ष भी 100% परीक्षा परिणाम रहा, जिसने लगातार उत्कृष्ट शिक्षा की परंपरा को कायम रखा।
विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण बात यह रही कि 60% से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। इनमें से 32 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 95 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

BK 1
बी.के. स्कूल के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, हिंदी, अकाउंटेंसी और फिजिक्स जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कौशिष एवं प्रेसिडेंट श्री जितेश कौशिष ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिन शिक्षकों के विषयों में विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए तथा छात्र नवनीत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री सतीश कौशिष ने कहा कि
"विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की अथक मेहनत ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। पिछले वर्ष भी विद्यालय का परिणाम 100% रहा था और इस वर्ष भी हमने वही परंपरा कायम रखी है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है।"
उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।
बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे पलवल जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad