Gurugram news: हिस्ट्रीशीटर इंद्रजीत का अवैध मकान जमींदोज
आरोपी अवैध वसूली, एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में है संलिप्त
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस की ओर से भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों, अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव बादशाहपुर में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया
गुरुग्राम: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस की ओर से भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों, अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव बादशाहपुर में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। इस कार्यवाही में अपराधी इंद्रजीत निवासी बादशाहपुर को चिन्हित किया गया। आरोपी अवैध वसूली, एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा आरोपी के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था। यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

प्रवक्ता ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



