पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले की पुन्हाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के थाना मौजमाबाद में दर्ज लूट के मामले में वांछित था।

नूंह: जिले की पुन्हाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के थाना मौजमाबाद में दर्ज लूट के मामले में वांछित था।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मन्नान पुत्र रहमान (36) वासी गांव जैवंत थाना सदर पुनहाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मौजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान में लूट की वारदात से संबंधित एक एफआईआर वर्ष 2025 का मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।बताया गया कि राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुन्हाना पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद थाना सदर पुनहाना पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान एसओजी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मौजमाबाद, जिला जयपुर ग्रामीण, राजस्थान पुलिस टीम को सौंप दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.18.03 PM (2)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त