Nuh mewat news: रात्रि गश्त के दौरान तावडू शहर थाना पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर तावडू पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
नूंह: पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर तावडू पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार थाना शहर तावडू पुलिस 16/17 मई की रात्रि शहर क्षेत्र में गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेजों एवं नंबर की जांच की गई तो मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में तावड़ू शहर थाना में मुकदमा मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र मुबीन निवासी गांव पंचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह तथा मुबीन पुत्र नाम-पता मालूम नहीं निवासी पंचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं तथा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चोरी के वाहनों की बरामदगी की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
.jpeg)

About The Author
संबंधित समाचार



