Gurugram News:सीजेपी का संसद कूच : सरहौल बॉर्डर रही कड़ी निगरानी
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के लिए दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर सहित सभी बॉर्डर प्वाइंट्स पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की।
गुरुग्राम: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के लिए दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर सहित सभी बॉर्डर प्वाइंट्स पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की।

यह व्यवस्था रविवार रात से ही शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध वाहनों और लोगों से पूछताछ की गई। सरहौल बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी समर्थक को राजधानी में प्रवेश न करने दिया जाए। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। जंतर-मंतर पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही अनुमति संबंधी दिशा-निर्देश लागू हैं।
बॉर्डर पर चेकिंग के कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही धीमी रही, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रखने के वैकल्पिक इंतजाम भी किए।


About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



