सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने बैनर के साथ ग्रामीण जिला प्रधान सुभाष छावड़ी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव गांधी चौक पर डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
रेवाड़ी। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने बैनर के साथ ग्रामीण जिला प्रधान सुभाष छावड़ी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव गांधी चौक पर डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा बाद में सचिवालय के भीतर तक उपायुक्त रेवाड़ी कार्यालय के कार्यालय तक जाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेसजन
बाद में कांग्रेसियों ने सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जोकि उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में महंगाई, पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी व कुकिंग गैस के दाम बढ़ाने, रोजाना की खाद्य सामाग्री के दाम बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार से हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष के निवास पर अपराधियों द्वारा अपराध करने की कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
सीटीएम के सामने कांग्रेस नेताओं ने सरकार से यह मांग उठाई कि इस मामले में लिप्त अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कांग्रेस के अध्यक्ष को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए। नीट परीक्षा का जो प्रश्न पत्र लीक हो गया और जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, उनकी फीस वापस की जाए।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. एम. एल. रंगा, दीवान सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष, हरीश सैनी पूर्व अध्यक्ष, शकुंतला भांडोरिया पूर्व चेयरमैन, नीलम भगवाड़िया, विनोद गोला जिला पार्षद, रमेश ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा, मनजीत जैलदार, अंकुर पंडित, दिनेश यादव, मोनू यादव, सतीश प्रधान, गजराज सरपंच, सीमा धमीजा महिला प्रधान, CA आशीष यादव, अजीत तोंगड़, नरेश यादव पूर्व पार्षद, दौलत राम प्रधान, धनीराम पूर्व पार्षद, मनोज यादव, सुनील सरपंच, भोपाल सरपंच, विनय कमल, पप्पू पहलवान, संदीप कसाना, कैलाश चंद्र, बीर सिंह प्रधान, रामवतार छावड़ी, देवकीनंदन, मोती लाल, प्रताप सिंह, रामकिशन, हरिराम, के के सक्सेना, केके लखेरा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।