Nuh mewat news: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग तेज : जयकुंवार दहिया

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग, मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

Desh Rojana
On

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की नूंह डिपो कमेटी की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित 34 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर 24 मई को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री आवास पर होने वाले मास डिपुटेशन एवं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

नूंह:  हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की नूंह डिपो कमेटी की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित 34 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर 24 मई को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री आवास पर होने वाले मास डिपुटेशन एवं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
मीटिंग की अध्यक्षता डिपो उपप्रधान प्रमोद अहलावत ने की, जबकि संचालन डिपो सचिव जयसिंह चौहान ने किया। इस दौरान राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया, राज्य सचिव जुबेर खान और केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह फरीदाबाद मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। गेट मीटिंग के बाद यूनियन द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने 24 मई को अंबाला में होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने का भरोसा भी दिलाया। यूनियन नेताओं ने बताया कि मई और जून माह में सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उन्हें रात्रि भत्ता, शिक्षा भत्ता, एलटीसी, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, सिलाई भत्ता और जूता भत्ता नहीं दिया जा रहा। इसके बावजूद वर्दी नहीं पहनने पर कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि जोखिम भरा कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता नहीं मिल रहा और कोरोना काल में “योद्धा” कहे जाने वाले कर्मचारियों का 18 माह का महंगाई भत्ता भी रोका गया है। इस मौके पर राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया, जुबेर खान, वीरेंद्र सिंह और जयसिंह चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो रोडवेज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।इस अवसर पर फखरूद्दीन खान, मुफीद खान, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, पवन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 11.06.19 PM (2)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad