जिला रेडक्रॉस ने दिव्यांगजन की मतदान करने में मदद करने वालों को किया सम्मानित

Desh Rojana
On

मंगलवार को जिला रेडक्रॉस समिति, रेवाड़ी के अध्यक्ष के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सिंह सारौत के मार्गदर्शन में 10 मई को नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य चुनाव में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर से पोलिंग बूथ तक ले जाने एवं वापस छोड़ने का ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निर्वाह करने वालों को सम्मानित किया गया।  

रेवाड़ी। मंगलवार को जिला रेडक्रॉस समिति, रेवाड़ी के अध्यक्ष के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सिंह सारौत के मार्गदर्शन में 10 मई को नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य चुनाव में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर से पोलिंग बूथ तक ले जाने एवं वापस छोड़ने का ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निर्वाह करने वालों को सम्मानित किया गया।  
1004518644
दिव्यांग को मतदान केंद्र में ले जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान।
रेडक्रास सचिव बिजेंद्र सिंह सारौत ने बताया कि इस चुनाव में रेडक्रॉस से जुड़े स्वयंसेवक इस अनूठी सेवा में जुटे और इस सामाजिक कार्य को बख़ूबी पूर्ण किया। मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सहयोग देने वाले यूथ रेडक्रॉस, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षु और स्वंयसेवकों को सम्मानित किया गया। रेडक्रास सचिव बिजेंद्र सिंह ने 58 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य में इन स्वंयसेवकों ने मतदान केद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता, आमजन को सहयोग, भीड़ प्रबंधन तथा आपात परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग किया। 
सचिव बिजेंद्र सिंह सारौत ने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य केवल आपदा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक समिति नहीं है, बल्कि समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवकों की ऊर्जा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। ये युवा भविष्य में भी सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश जिला प्रशिक्षण अधिकारी, मोनिका, सतीश धीमान, हरीश कुमार, कविता सरकार और राजकुमार प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों में एडवोकेट कैलाश चंद एडवोकेट और उनके दो पुत्र कमल कांत और दीपांशु का भी असहाय, दिव्यांग मतदाताओं की सहायता करने के लिए जिला रेडक्रॉस ने उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र के साथ सम्मान किया। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad