Nuh mewat News: अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार, दो देसी तमंचे व छह जिंदा कारतूस बरामद
जिले में अपराध मुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
नूंह: जिले में अपराध मुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अपराध विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहले मामले में अपराध जांच शाखा नूंह ने मोहम्मद जुनेद पुत्र आजाद निवासी बावला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना तावडू में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से एक देसी बंदूक तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे मामलें में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने रईस पुत्र आमीन निवासी सलेला थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर झिरका में एफआईआर दर्ज की गई है। इनसे एक अवैध देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
.jpeg)




