Nuh News:ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मिला सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन, नरवाना महापड़ाव में शामिल होंगे कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा संयुक्त आंदोलन

Desh Rojana
On

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का भी खुला समर्थन मिल गया है। शुक्रवार को नूंह ब्लॉक पर धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागीय यूनियनों के पदाधिकारी पहुंचे और सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।

नूंह: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का भी खुला समर्थन मिल गया है। शुक्रवार को नूंह ब्लॉक पर धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागीय यूनियनों के पदाधिकारी पहुंचे और सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।जिला सचिव जयकुमार दहिया ने कहा कि ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों की मांगें समान हैं, इसलिए नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों पर भी लागू किया जाना चाहिए।IMG-20260523-WA0019

उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी सरकारी और अर्ध-सरकारी यूनियनें संयुक्त आंदोलन करने को मजबूर होंगी।धरने को संबोधित करते हुए नगर पालिका प्रधान सुभाष बागड़ी, सुभाष चन्द्र, रोडवेज यूनियन सचिव जयसिंह चौहान, बिजली यूनियन प्रधान योगराज दीक्षित तथा सिंचाई विभाग से इलियास खान ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव विनोद कुमार, जिला प्रधान नानकचंद, जिला सचिव मिथुन और जग्गा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार स्थायी कर्मचारी का दर्जा, 26 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करना, महंगाई भत्ता, नियमित भर्ती, समय पर वेतन भुगतान, सेवानिवृत्ति सहायता राशि, ईपीएफ-ईएसआई सुविधा, डोर-टू-डोर कर्मचारियों को विभागीय पेरोल पर लेना तथा दिवाली बोनस शामिल हैं।जयकुमार दहिया ने बताया कि पालिका परिषद एवं नगर निगम के कर्मचारी 24 और 25 मई को नरवाना में होने वाले दो दिवसीय महापड़ाव और प्रदर्शन में भी भाग लेंगे।

 

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad