Hansi Hisar News: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयास ला रहे रंग

नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला का दूसरा पुस्तकालय गांव घिराय में बनकर तैयार

Desh Rojana
On

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयासों से जिला हांसी में महिलाओं एवं छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में शुरू की गई ‘नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला’ लगातार आगे बढ़ रही है। इस श्रृंखला के तहत गांव शेखपुरा के बाद अब गांव घिराय में दूसरा नव चेतना महिला लाइब्रेरी तैयार होकर बनकर तैयार हो गया है। लाइब्रेरी के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हांसी: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयासों से जिला हांसी में महिलाओं एवं छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में शुरू की गई ‘नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला’ लगातार आगे बढ़ रही है। इस श्रृंखला के तहत गांव शेखपुरा के बाद अब गांव घिराय में दूसरा नव चेतना महिला लाइब्रेरी तैयार होकर बनकर तैयार हो गया है। लाइब्रेरी के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 10.37.11 PM

बीडीपीओ अशोक मेहरा ने बताया कि गांव घिराय में नव चेतना महिला लाइब्रेरी को गांव की चौपाल में स्थापित किया गया है, ताकि गांव की बेटियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों को अपने ही गांव में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई सुविधा, आरामदायक कुर्सियां, अध्ययन के लिए किताबें तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सामान्य अध्ययन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक शांत एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान ने बताया कि नव चेतना महिला लाइब्रेरी केवल किताबों और कुर्सियों से युक्त एक कमरा नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। गांवों में ऐसी लाइब्रेरी स्थापित होने से छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने की है। इसी सोच के साथ नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला को आगे बढ़ाया जा रहा है। लाइब्रेरी में उपलब्ध करवाई जाने वाली पुस्तकों का चयन विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा, ताकि उन्हें पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उपयोगी सामग्री मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य गांवों में भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस श्रृंखला का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक गांवों की महिलाओं एवं बेटियों तक अध्ययन की सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा नारनौंद क्षेत्र में भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने कहा कि लाइब्रेरी का संचालन स्थानीय स्तर पर इस प्रकार किया जाएगा कि इसका अधिक से अधिक लाभ छात्राओं एवं महिलाओं को मिल सके। लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओं एवं युवतियों को विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करने और अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

ग्रामीण बेटियों को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों एवं महिलाओं को शिक्षा के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। गांवों में अक्सर विद्यार्थियों को शांत वातावरण, इंटरनेट और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। गांव में ही लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी और वे नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

गांव घिराय में लाइब्रेरी तैयार होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है। गांव की चौपाल में स्थापित की गई यह लाइब्रेरी आने वाले समय में गांव की बेटियों एवं विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन की ओर से भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में जिले के अन्य गांवों में भी ऐसी लाइब्रेरी स्थापित कर ग्रामीण विद्यार्थियों और महिलाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज