फर्जी सिम और पुराने सिक्के-नोट बेचने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले साइबर टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली-अलवर रोड स्थित आकेड़ा के पास आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असलम पुत्र जुम्मा निवासी खेड़ी नानू घोसिंगा, थाना जुरहेड़ा, जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई है।

नूंह: जिले साइबर टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली-अलवर रोड स्थित आकेड़ा के पास आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असलम पुत्र जुम्मा निवासी खेड़ी नानू घोसिंगा, थाना जुरहेड़ा, जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार भारतीय साइबर पोर्टल पर संदिग्ध एक मोबाइल नंबर एक्टिव पाया गया था। जांच में सामने आया कि उक्त नंबर के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायत दर्ज थी, जिसमें पुराने सिक्के और नोट बेचने के नाम पर 13 हजार 248 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट, पुराने सिक्कों और नोटों की तस्वीरें तथा लोगों को लालच देकर ठगी करने से संबंधित सामग्री मिली। प्रारंभिक जांच में कुछ सिम फर्जी पहचान पर ली गई पाई गईं।  आरोपी के खिलाफ साइबर थाना नूंह में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 11.25.25 PM (3)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad