सेशन जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने रक्तदान एवं रक्त आवश्यकता हेतु वेबसाइट का किया उद्घाटन
युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने रक्तदान एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से युवा एकता टीम चैरिटेबल ट्रस्ट की वेबसाइट का उद्घाटन किया।
नूंह: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने रक्तदान एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से युवा एकता टीम चैरिटेबल ट्रस्ट की वेबसाइट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान माना जाता है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों का जीवन बचा सकता है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, प्रसव तथा थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा बन जाता है।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान माना जाता है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों का जीवन बचा सकता है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, प्रसव तथा थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा बन जाता है।उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में भाग लें। युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। “रक्तदान – जीवनदान” का संदेश मानवता और सेवा भावना को मजबूत बनाता है।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और स्वस्थ व्यक्ति हर कुछ महीनों में रक्तदान कर सकता है।
कार्यक्रम में नीरज रामपाल तथा राजपाल भी मौजूद रहे।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रामपाल ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से रक्तदान किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्ति रक्त प्राप्त करने के लिए भी संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन करके रक्तदान से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



