कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिले वरिष्ठ समाजसेवी संजय गोयल, तावडू के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

Desh Rojana
On

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान एवं नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय गोयल ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर उन्हें नूंह जिला ग्रीवेंस कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

तावडू। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान एवं नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय गोयल ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर उन्हें नूंह जिला ग्रीवेंस कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बंगाल और हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में मंत्री को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई।1002436270मुलाकात के दौरान संजय गोयल ने तावडू नगर पालिका एवं शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नगर पालिका में स्थायी जेई और स्थायी लेखाकार की नियुक्ति की मांग प्रमुखता से उठाई। बताया गया कि मंत्री विपुल गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी समय चंडीगढ़ स्थित संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए और समस्या को नोट करवाया।
संजय गोयल ने कहा कि मंत्री विपुल गोयल को नूंह ग्रीवेंस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाना जिले के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कार्य के प्रति गंभीर और संवेदनशील हैं तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने तावडू नगर पालिका से संबंधित कई अन्य समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया, जिन पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। 
बता दें कि संजय गोयल तावडू अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान हैं और उनकी पुत्रवधू वर्तमान में तावडू नगर पालिका की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में वह चेयरपर्सन प्रतिनिधि के रूप में भी नगरवासियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad