निपुण हरियाणा मिशन के तहत क्लास रूम विजिट अवश्य करें : सीईओ

सीईओ जितेंद्र कुमार ने निपुण हरियाणा के तहत आयोजित बैठक में दिए सख्त निर्देश

Desh Rojana
On

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित जिला संचालन समिति बैठक में पीपीटी के माध्यम से समीक्षा करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य शिक्षकगणों को सख्त निर्देश दिए कि वे निपुण हरियाणा मिशन के तहत क्लास रूम की विजिट अवश्य करें और मॉनिटरिंग में बढ़ोतरी करें ताकि जिला में निपुण हरियाणा मिशन का सफल बनाया जा सके।

पलवल: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित जिला संचालन समिति बैठक में पीपीटी के माध्यम से समीक्षा करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य शिक्षकगणों को सख्त निर्देश दिए कि वे निपुण हरियाणा मिशन के तहत क्लास रूम की विजिट अवश्य करें और मॉनिटरिंग में बढ़ोतरी करें ताकि जिला में निपुण हरियाणा मिशन का सफल बनाया जा सके।

सीईओ जितेंद्र कुमार ने निपुण हरियाणा अभियान के तहत विद्यार्थियों की संख्यात्मक साक्षरता प्रतिशत में बढ़ोतरी करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर और बच्चों के माता-पिता और परिजनों समझाकर विद्यालयों से ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालयों तक लाकर शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का भी आह्वान किया। जिला स्तरीय संचालन समिति व जिला के संबंधित अधिकारी जिला में इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर फोकस करें।

विद्यालयों में सप्लाई किए जा रहे पानी की करवाएं जांच : सीईओ
सीईओ जितेंद्र कुमार ने बैठक में जिन विद्यालयों में चार दीवारी नहीं बनी हुई है उनमें चार दीवारी बनवाने, नीति आयोग के मेनडेट के तहत 40 लड़कियों पर कम से कम एक शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने, विद्यालयों में सप्लाई किए जा रहे पानी की सेंपलिंग करवाने, जिन विद्यालयों में पानी का कनेक्शन नहीं है वहां पानी कनेक्शन उपलब्ध करवाने सहित निपुण की बैठक विद्यालयों में आयोजित करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा निपुण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए।

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित की जाए खंड स्तरीय समीक्षा बैठक : एसडीएम
एसडीएम पलवल भूपेंद्र ङ्क्षसह ने उपायुक्त डा. हरीश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विद्यार्थियों को लेखन, पाठन और टेबल में निपुण बनाने के साथ-साथ प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में प्रतिदिन अलग-अलग बच्चों से संविधान की प्रस्तावना वाचन करवाने, जीरो पीरियड शुरू करवाने, न्यूज पेपर रीडिंग व आज का विचार सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करवाने, सी केटेगरी स्कूल की लिस्ट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खंड स्तरीय समीक्षा बैठक संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित करवाने तथा बैठक से संबंधित एटीआर और मिनटस पीपीटी में शामिल करने के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.42.17 PM (1)
बैठक में एसडीएम हथीन हरिराम, सीएमजीजीए संजय कुमार सहित जिला एफएलएन समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधक समन्वयक उपस्थित रहे।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad