रात्रि प्रवास कर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन के प्रति अनुशासन और समर्पण का दिया संदेश

अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही भाजपा सरकार, संगठन की मजबूती ही सफलता का आधार:– सुरेंद्र पूनिया

Desh Rojana
On

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत हांसी जिले में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। शहर के श्याम भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से मौजूद रहे। 

हांसी: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत हांसी जिले में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। शहर के श्याम भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पूरे प्रशिक्षण वर्ग में समय देते हुए रात्रि प्रवास कर कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

रात्रि प्रवास के दौरान सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश महामंत्री के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए इसे संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 12.41.38 AM

द्वितीय दिवस के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर आमजन को भाजपा की नीतियों से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर मजबूत संरचना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। पूनिया ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, युवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा भाजपा दस्तावेजीकरण विभाग के प्रदेश संयोजक प्रवीण जैन ने भी अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाणा, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक शीशपाल कम्बोज, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण संयोजक एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, रणधीर सिंह धीरू, कुलदीप गौतम, निशा श्योराण सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad